Viral Video : सांप की आरती वाला वीडियो देखकर सब हैरान, लेकिन जान लें इसकी सच्चाई

भगवान की आरती उतारता सांप (Photo: Insta)
Viral Video : ‘सांप की आरती’ वाला यह वीडियो लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग तरह–तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं इस वीडियो की सच्चाई आखिर है क्या.
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो में भगवान शिव के मंदिर में एक सांप को आरती की थाली उठाते हुए दिखाया गया है जो पहली नजर में तो रियल लगता है लेकिन इस वीडियो की सच्चाई बाद में सबके सामने आ गई. थाली में जलते हुए दीये दिखाई देते हैं, यही नहीं सांप उसे हिलाते हुए आरती करता नजर आ रहा है. पहले आप ये वायरल वीडियो देखिए फिर हम आपको इसकी सच्चाई बताएंगे.
पहली नजर में यह वीडियो इतना असली लगता है कि कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है. लेकिन सच यह है कि यह एक AI-जनरेटेड वीडियो है. कई लोग इस नए AI ट्रेंड को देखकर चिंता जता रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि AI अब कंट्रोल से बाहर होता नजर आ रहा है और असली-नकली के बीच फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: हिप्पो को देख भीगी बिल्ली बन गया शेरों का झुंड, तालाब किनारे से बीवी बच्चे संग दुम दबा कर भागे वनराज
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @worldsocialpanel से शेयर किया गया है. यह अकाउंट पंकज कुमार नाम का यूजर हैंडल करता है. वह इसे भारत का सबसे पसंदीदा AI रील पेज बताते हैं. इस पेज को 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. यहां पर AI से बनाए गए कई वीडियो यूजर देखने के लिए पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










