Viral Video : इतना बड़ा किंग कोबरा, पकड़ने वाले शख्स की ओर बार–बार बढ़ा, देखें फिर क्या हुआ

खतरनाक सांप का रेस्क्यू (Photo: X)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक खतरनाक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है. यह हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. वीडियो में देखें उसे कैसे रेस्क्यू किया गया.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. सांप के बार–बार हमला करने के बाद भी वह हार नहीं मानता है. अंत में वह सांप को पकड़ ही लेता है. इस वीडियो को The Adventurous Soul @TAdventurousoul नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के अधिकारियों ने एक विशालकाय किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया. सांप कुछ गुस्से में नजर आ रहा था. यह दुनिया के सबसे बड़े विषैले सांपों में से एक है. देखें आप भी ये वीडियो.
Forest Department members in Himachal, India rescued an enormous King cobra snake that seemed a in a bit of a mood pic.twitter.com/kGWqtLW2C1
— The Adventurous Soul (@TAdventurousoul) October 28, 2025
सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया. विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
यह भी पढ़ें : Viral Video : साड़ी पहनी महिला ने अजगर की पूंछ पकड़ी, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
सांप बार–बार कर रहा था हमला
एक मिनट 10 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स काले रंग का कपड़ा एक डंडे से बांधकर उसे सांप के पास ले जाता है. यह सांप को पकड़ने का तरीका है ताकि वह उस थैलेनुमा कपड़े में घुस जाए और उसे पकड़ा जा सके. शख्स जब सांप के पास इसे ले जाता है तो वह पलटकर हमला करता है और भागने की कोशिश करता है. वीडियो में सामने एक तालाब जैसा नजर आ रहा है. इस तालाब की ओर बार–बार सांप बढ़ने की कोशिश करता है. अंत में सांप थैले में घुस जाता है. इसके बाद पकड़ने वाला थैले का मुंह रस्सी से बांध देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










