Viral Video: अजगर को kiss करना पड़ा भारी, शख्स का गाल बना शिकार, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video python bite man cheek when he try to kiss it

python and Man

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपने हाथों में एक विशाल अजगर पकड़े हुए है और उसे किस करने की कोशिश करता है. तभी अजगर अचानक उस पर हमला कर देता है, जिसके बाद वह व्यक्ति दर्द से कराहता हुआ नजर आता है. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर जाते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क किनारे एक व्यक्ति अपने हाथों में एक विशाल अजगर लेकर खड़ा है. अजगर को देखकर लग रहा है कि वह काफी गुस्से में है, लेकिन व्यक्ति पर इसका कोई असर नहीं होता.

वह निडर होकर अजगर को काफी देर तक पकड़े रहता है. इसके बाद वह उसके सिर के पास किस करने की कोशिश करता है, तभी अजगर अचानक उस व्यक्ति पर हमला कर देता है. अजगर उसके गाल को जोर से अपने दांतों से दबोच लेता है. व्यक्ति बहुत कोशिश करता है खुद को छुड़ाने की, लेकिन अजगर उसे छोड़ने का नाम ही नहीं लेता. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @naturegeographycom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : किंग कोबरा का जीना हराम, फन उठाकर काटने के लिए दौड़ा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola