Viral Video: वॉशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा होगा आपने, देखने वालों ने भी पकड़ लिया सिर

Updated:
विज्ञापन
viral video peanuts washed in washing machine

viral video peanuts washed in washing machine

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें डेली कई तरह के अतरंगी वीडियो देखने को मिल जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक वॉशिंग मशीन में मूंगफली धुलता हुआ नजर आता है. ये वीडियो देखने के बाद लोग हैरान है. आइए देखते है इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो डेली आपको ऐसे अतरंगी वीडियो जरूर दिख जाते होंगे जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाते होंगे. वैसे भी हमारा देश जुगाड़ू लोगों से भरा पड़ा है. कोई बेड को गाड़ी बना देता है, तो कोई कुकर से साइकिल में हवा भरता नजर आ जाता है. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल और सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन फिलहाल जो वीडियो सबका ध्यान खींच रहा उसे देख आप भी बोलेंगे ‘ऐसा भी हो सकता है क्या.’ आइए आपको भी ये वीडियो दिखते हैं और जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

वॉशिंग मशीन ये यूज भी देख लिया

आजकल लगभग हर घर में वाशिंग मशीन होती ही है. अब जरा बताइए, आप इसका इस्तेमाल किस काम के लिए करते हैं? अगर आपका जवाब है कि ‘अरे, कपड़े धोने के लिए! तो जनाब, जरा रुकिए. हर कोई इसका यूज सिर्फ कपड़े धोने के लिए ही नहीं करता. कुछ लोग तो इतने क्रिएटिव होते हैं कि इसका अजीबो-गरीब इस्तेमाल भी कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखा है कि किसी ने वाशिंग मशीन में ढेर सारी मूंगफली डाल दी, फिर उसमें पानी भरकर मशीन चला दी. फिर क्या, मूंगफली ऐसे धुलने लगी जैसे कपड़े धूल रहे हों.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 02reels16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 56 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “वॉशिंग मशीन समाज में डर का माहौल है.” दूसरे ने लिखा, ‘अमेरिका क्या कहता था?’ तीसरे ने कमेंट किया, “मां, मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है.’

यह भी देखें: Viral Video: कुत्ते ने मुंह में अनार बम दबाकर घर में मचा दी अफरा-तफरी, घरवालों की हालत देखकर फूट पड़ेगी हंसी

यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola