Viral Video : पेड़ कटा तो फूट–फूटकर रोने लगी वृद्ध महिला, वीडियो रुला देगा आपको भी

Published by : Amitabh kumar Updated At : 13 Oct 2025 8:15 AM

विज्ञापन

Viral Video : पेड़ कटा तो फूट–फूटकर रोने लगी वृद्ध महिला, वीडियो रुला देगा आपको भी

Viral Video : गांव के लोगों के अनुसार वृद्ध महिला पीपल के पेड़ को अपना बच्चा मानती थी. वह रोज इसे पानी देती और नियमित पूजा करती थी. उसका पेड़ के प्रति लगाव और भक्ति बहुत ही गहरी थी. उसके कटने के बाद वो खुद को रोक नहीं सकी और रोने लगी. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजनांदगांव जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में एक वृद्ध महिला को पीपल के पेड़ के पास रोते हुए देखा जा सकता है, जिसे उसने बीस साल से लगाकर पाल-पोसा था. दिल को चोट पहुंचाने वाले इस वीडियो को देखकर यूजर दुखी हैं. स्थानीय ग्रामीण इसे सिर्फ पेड़ की कटाई नहीं, बल्कि उनकी आस्था पर चोट मान रहे हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के मन में गुस्सा भर दिया है. आप भी देखें आखिर ऐसा क्या है वीडियो में.

View on Instagram

गांव के लोगों के अनुसार, वृद्ध महिला पीपल के पेड़ को अपना बच्चा मानती थी. वह रोज इसे पानी देती, पूजा करती. जब उसने देखा कि पेड़ काट दिया गया है, वह पेड़ के स्थान पर फूट–फूटकर रोने लगी और पेड़ की ठूंठ को गले लगा लिया. आसपास मौजूद लोग उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे. लोगों के लिए यह घटना बहुत ही दर्दनाक और भावुक कर देने वाली थी.

यह भी पढ़ें : Viral Video : कछुए के आगे कुत्ता बेबस, चिल्लाता रहा लेकिन पैर छुड़ा न सका

इस हृदयविदारक दृश्य का वीडियो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा–छत्तीसगढ़ में एक वृद्ध महिला उस पीपल के पेड़ को कटते देख फूट-फूटकर रो पड़ी, जिसे उसने 20 साल पहले लगाया था. सुना है यह घटना छत्तीसगढ़ की है. सच में, इंसानों का पेड़ों से गहरा लगाव होता है. इसे मंत्री ने #EkPedMaaKeNaam हैश टैग पर शेयर किया है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola