Viral Video: पानी में मस्ती कर रहा था पप्पी, मम्मा डॉगी ने रोकना चाहा लेकिन नहीं मानी बात, देखें आगे क्या हुआ

viral video mother dog stops puppy from playing in water
Viral Video: सोशल मीडिया पर फिलहाल एक बड़ा प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मम्मा डॉगी अपने बच्चे को पानी में खेलने से रोकती नजर आती है. जब पप्पी उसकी बात नहीं मानता, तो मम्मा डॉगी प्यार भरे अंदाज में उसकी पूंछ पकड़कर उसे पानी से बाहर खींच लेती है. आइए देखते इस वीडियो को..
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के प्यारे-प्यारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. वीडियो में अक्सर उनकी हरकतें हमारा मन मोह लेती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जो बेहद प्यारा और इमोशनल है. वीडियो जब आप देखेंगे तब आपको भी समझ आएगा कि मां का प्यार सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं होता है. इंसान हो या जानवर मां अपने बच्चे को लेकर हमेशा एक्टिव रहती है. आइए देखते हैं वीडियो को…
मां तो खैर मां होती है…
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक छोटा पप्पी पानी भरे गड्ढे में मस्ती करते हुए उतर जाता है. मम्मा डॉगी पहले तो उसे भौंककर रोकने की कोशिश करती है. लेकिन जब पप्पी उसकी बात नहीं मानता, तो वो खुद आगे बढ़ती है और प्यार भरे अंदाज में अपने मुंह से उसकी पूंछ पकड़कर उसे पानी से बाहर खींच लेती है. ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपनी मम्मी की याद जरूर आ गयी होगी क्यूंकि ये वीडियो है ही इतना प्यारा.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किए कमेंट्स
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर tv1indialive के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वोडो को करीब 3 लाख 84 हजार लोगों ने देख लिया है. इतना ही नहीं करीब 31 से ज्यादा लोगों ने इसे लिखे भी किया है. वीडियो सामने आने के बाद बहुतों ने ढेर सारे कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इंसान हो या जानवर मां तो मां होती है.’ तो दूसरे ने लिखा, ‘सारी मम्मियां एक जैसी ही होती हैं.’ तीसरे यूजर ने लिख रखा था, ‘ मां तो मां होती है किसी की भी हो, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता.
यह भी देखें: Viral Video: खूंटे से बंधी मां को बछड़ा लाकर खिलाने लगा भुट्टा, वीडियो देख पिघल जाएगा आपका भी दिल
यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










