Viral Video: दो गुटों में भिड़े बंदर, गैंगवार का दिखा खौफनाक नजारा
Published by : Arbindkumar mishra Updated At : 13 Sep 2025 11:45 PM
Viral Video: दो गुटों में भिड़े बंदर, गैंगवार का दिखा खौफनाक नजारा
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों जानवरों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. ताजा वीडियो बंदरों से जुड़ा है. जिसमें दर्जनों बंदर एक ही जगह पर नजर आ रहे हैं. लेकिन उनके बीच किसी बात को लेकर जंग छिड़ी हुई दिख रही है. दो गुट में बंटे बंदर आपस में भयंकर युद्ध कर रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है.
Viral Video: बंदरों के दो गुटों के बीच छिड़ी जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है, बंदर दो गुट में बंटकर आपस में भयंकर युद्ध कर रहे हैं. लड़ाई कोई साधारण नहीं है, बल्कि इतनी भीषण कि धूल के गुब्बरे आसमान उठते दिख रहे हैं. कोई भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है. दोनों गुट में बंटे बंदर एक-दूसरे की जान लेने में जुट गए हैं. वीडियो को दूर से बनाया गया है. जहां पर बंदरों के बीच लड़ाई हो रही है, देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई जंग का मैदान हो. आस-पास में छोटे-छोटे पत्थर भी दिख रहे हैं. ऊपर में जो बंदरों की टोली दिख रही है, नीचे वाले गुट पर जोरदार हमला करता दिख रहा है.
Viral Video: बंदरों के बीच छिड़ी जंग को देखकर हैरान हुए लोग
बंदरों के बीच गैंगवार के वीडियो को Nature is Amazing नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को 13 सितंबर को पोस्ट किया गया है. कुछ ही देर में वीडियो को 313.8K लोगों ने देख लिया. 39 सेकेंड के वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं. एक यूजर ने जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “बंदर जंगल में इंसानों के संपर्क में आए बिना ऐसा करते हैं. ये लड़ाइयां ज्यादातर जमीन और खाने के स्रोतों की रक्षा के लिए होती हैं. ये नरों के प्रभुत्व और अपनी सेना बढ़ाने की कोशिश को लेकर भी होती हैं. इंसानों की तरह, बंदरों का भी स्वभाव है कि वे जगह, संसाधनों और मादाओं के लिए लड़ते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










