Viral Video : डंडा उठाकर मारने लगा बंदर, मगरमच्छ छटपटा कर भागा

Updated:
विज्ञापन
Monkey and crocodile Fight

बंदर और मगरमच्छ की लड़ाई (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसे देखकर यूजर हंसने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में ऐसा है क्या.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बंदर और मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है.  इस वीडियो में दोनों लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि छोटा सा दिखने वाला जानवर बड़े से मगरमच्छ पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में  ऐसा क्या है खास.

डंडा उठाकर मगरमच्छ को मारने लगा बंदर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मगरमच्छ किसी जानवर को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है. इतना देखते ही बंदर एक्टिव हो जाता है. वह डंडा लेकर आगे बढ़ता है. बंदर डंडे से पहला वार मगरमच्छ पर करता है. इसके बाद भी वह शिकार को नहीं छोड़ता. फिर क्या था बंद अपना दूसरा वार जोरदार ढंग से करता है. इसके बाद मगरमच्छ छटपटा कर शिकार को मुंह से बाहर निकाल देता है और बंदर की ओर लपकता है. बंदर इसके बाद भाग खड़ा होता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : लिफ्ट में सांप देखते ही छूटे लोगों के पसीने, कोबरा को ऐसे किया गया रेस्क्यू

इस वीडियो को Nature & Animals🌴@naturelife_ok नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. हालांकि इस वीडियो के एआई जेनरेटेड वीडियो होने का दावा किया जा रहा है. ऐसा हो सकता है कि ये वीडियो एआई जेनरेटेड हो लेकिन यूजर मजे बहुत ले रहे हैंं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola