Viral Video : सांप को मुंह में दबाकर नेवले ने पटक दिया, लड़ाई का वीडियो देखकर लोग दंग

Updated:
विज्ञापन
mongoose and snake fight

नेवले और सांप की लड़ाई (Photo: X)

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवला की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. नेवला की फुर्ती देखकर यूजर दंग हैं और वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें आखिर वीडियो में क्या है ऐसा खास.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप और नेवला नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर हैरान हैं. ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी कमरे में बंद हैं और सांप बचने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. नेवला अपने तेज दांतों से सांप को काटने के लिए तैयार है, वहीं सांप भी पूरी ताकत से नेवले से बचने का प्रयास कर रहा है. 17 सेकंड के वीडियो में सांप पर नेवला भारी पड़ता नजर आ रहा है. नेवला तेजी दिखाते हुए सांप के सिर को अपने मुंह में पकड़ लेता है. यह वीडियो बहुत डरावना और रोमांचक है. आप भी देखें ये वीडियो.

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो है ये

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांप और नेवले की लड़ाई होती दिख रही है. वीडियो की शुरुआत में दोनों फर्श पर नजर आ रहे हैं. सांप बार-बार नेवले से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नेवला अपनी फुर्ती से बचते हुए सांप के फन को अपने दांतों से पकड़ लेता है. फिर वह मजबूती से सांप के सिर को दबाकर जोर से काटता है. नेवला पूरी लड़ाई में सांप से ऊपर हावी दिख रहा है. यह वीडियो नेवले की ताकत और तेजी को साफ दिखाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप को खाने लगा मेंढक, सब रह गए हैरान

इस वीडियो को Arojinle @arojinle1 नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. 17 सेकंड के इस वीडियो को अबतक 17 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसे अबतक 1 लाख 52 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola