Viral Video : सांप को खाने लगा मेंढक, सब रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
मेंढक सांप को खाता हुआ.

Viral Video : अकसर सांप मेंढक का शिकार करते हैं, लेकिन एक वीडियो में उल्टा नजारा दिख रहा है. वीडियो में एक मेंढक सांप को निगलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो यहां.

विज्ञापन

Viral Video : एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देख सब हैरान हैं. आमतौर पर सांप छोटे जीवों, जैसे मेंढक का शिकार करते हैं, लेकिन इस वीडियो में उल्टा नजारा दिख रहा है. इसमें एक मेंढक सांप को निगलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में क्या है खास.

विज्ञापन

मेंढक ने सांप को कुछ दूर निगल लिया फिर…

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मेंढक ने सांप को पूंछ की ओर से निगलना शुरू किया. सांप का पूंछ मेंढक के मुंह में है और वह भागने का प्रयास कर रहा है. सबसे हैरानी की बात यह है कि सांप जिंदा था और भागने के लिए पूरा दम लगा रहा था, लेकिन मेंढक का मजबूत शिकंजा उसे भागने नहीं देता. कुछ देर के बाद सांप मेंढक से खुद को बचाने में सफल हो जाता है और भाग खड़ा होता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : डंडा उठाकर मारने लगा बंदर, मगरमच्छ छटपटा कर भागा

यह हैरान कर देने वाला वीडियो यूट्यूब पर @9NewsAUS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. चंद सेकंड के इस वीडियो को 200 से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola