Viral Video: महाकुंभ में 36 साल बाद मिली दोस्त, अफसर ने यूं बयां किया दिल का हाल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: महाकुंभ में 36 साल बाद मिली दोस्त, अफसर ने यूं बयां किया दिल का हाल

mahakumbh 2025

Viral video: महाकुंभ के मेले में फायर ऑफिसर संजीव कुमार अपनी महिला मित्र रश्मि से 36 साल बाद मिलते हैं. वीडियो बनाते हुए वह अपने दिल की बात उनसे कुछ इस तरह कहते हैं. वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है, जहां दो दोस्त पढाई के बाद बिछड़ जाते हैं और अचानक किसी दिन कई साल बाद मिलते हैं, और पुराने दिनों को याद करते हैं. ये फिल्मी सीन हुआ है, महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे फायर ऑफिसर संजीव कुमार सिंह के साथ, जहां उन्हें अपनी दोस्त 36 सालों बाद मिलती है. अपनी महिला मित्र रश्मि गुप्ता से मिलकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. वह वीडियो बनाते हुए रश्मि से व्यवस्था कैसी है पूछते हैं, साथी बताते हैं कि वह लखनऊ के एक कॉलेज में टीचर हैं. वह व्यवस्था के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए संजीव की तारीफ में कह��ी है,”इनकी पर्सनैलिटी अब एकदम बढ़िया हो गई है. बचपन में तो ये चुपचाप शांत रहता था.” जिस पर वह कहते हैं कि अगर इस महिला मंडली ने हमारे पढ़ाई के समय तारीफ की होती तो हमारे दिन बहुत अच्छे गुजरे होते. जवानी में लोग सुंदर लगते हैं, अब हमारी उम्र 55 वर्ष हो गई है. उस समय तो उन्होंने हमें भाव नहीं दिया और अब तारीफ कर रही हैंं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है. इस वीडियो को शेयर किया है @SachinGuptaUP  ने x प्लेटफॉर्म पर.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola