Viral Video: छठ घाट किनारे रुकी थी ट्रेन, तभी एक बंदा ड्राइवर को देने चला गया प्रसाद, नजारा जीत लेगा दिल

Updated:
विज्ञापन
viral video man give chhath puja prasad to train driver

viral video man give chhath puja prasad to train driver

Viral Video: छठ पूजा का माहौल हो और किसी को प्रसाद न मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अगर पूजा के समय कोई ट्रेन भी रुक जाए, तो उसके ड्राइवर तक को प्रसाद दिया जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन ड्राइवर को छठ पूजा का प्रसाद देते हुए नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: छठ पूजा भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी ये त्योहार कुछ ऐसे यादगार पल छोड़ गया है, जो लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देती है. आज ये पर्व सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले बिहारवासी भी इसे बड़ी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाते हैं.  ये त्योहार सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि इंसानियत और अपनापन का भी प्रतीक है. इसे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लाखों लोगों के दिल खुश हो गए हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

ड्राइवर को भी मिल गया प्रसाद 

वायरल हो रहे इस वीडियो में नदी किनारे बने छठ घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद नजर आते हैं और पास में एक ट्रेन आकर रुक जाती है. इसी दौरान पूजा कर रहे लोगों में से एक शख्स थाली में प्रसाद लेकर ट्रेन की तरफ बढ़ता है और सीधे ड्राइवर को प्रसाद दे देता है. किसी ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग जमकर प्यार जता रहे हैं, क्योंकि ऐसा नजारा शायद ही कभी देखने को मिलता है, जब कोई श्रद्धालु ट्रेन रुकने पर लोको पायलट को छठ का प्रसाद देता है. 

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 13 सेकंड के इस छोटे से वीडियो को अब तक 1 लाख 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 12 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दिल खुश हो गया ये देख कर.’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यही तो असली खूबसूरती है बिहार की.’ कई लोगों ने ‘जय छठी मइया’ लिखकर अपना रिएक्शन दिया.

यह भी देखें: Viral Video: यूं ही नहीं कहते शेर को जंगल का राजा, मगरमच्छ को देखने के बाद भी लगा दी पानी में छलांग

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola