Viral Video : भालू ने उठाया कोल्ड ड्रिंक का कैन, पिया गटागट

भालू ने पिया कोल्ड ड्रिंक
Viral Video : सोशल मीडिया पर भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दी रहे हैं. वीडियो पर वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए उस शख्स की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video : जानवर और इंसानों के बीच फर्क होना जरूरी है, लेकिन आजकल रील बनाने के चक्कर में लोग इस फर्क को नजरअंदाज करते नजर आ जाते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है जिसमें एक शख्स रील बनाने के लिए भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाता नजर आ रहा है. इस हरकत को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं और वन विभाग ने भी मामले पर कार्रवाई की बात कही है. देखें वायरल वीडियो.
रील के चक्कर में भालू को पिला दी कोल्ड ड्रिंक,
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) September 12, 2025
कांकेर में युवक का भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह हरकत युवक के जान को खतरे में डालने के साथ ही भालू के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है…#chhattisgarh #kanker #animals #colddrink #Bears pic.twitter.com/AajmaPQOSn
इस वीडियो को कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग ने भी प्रतिक्रिया दी. भालू स्वभाव से शांत जानवर होता है, मगर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने से उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी लोग उस शख्स पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर
वायरल वीडियो में एक शख्स कोल्ड ड्रिंक का कैन भालू के सामने रख देता है. भालू धीरे-धीरे आगे बढ़कर कैन तक पहुंचता है और फिर उसे मुंह से पकड़कर ऐसे पीने लगता है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई इंसान कोल्ड ड्रिंक पी रहा हो. इस नजारे से बंदे की रील के लिए कंटेंट तैयार हो जाता है. वह खुश होकर पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










