Viral Video: एक भैंस पर टूट पड़े 7 शेर, अचानक आ गया पूरा झुंड, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish sahay Updated At : 20 Oct 2025 10:11 PM

विज्ञापन

Viral Video: एक भैंस पर टूट पड़े 7 शेर, अचानक आ गया पूरा झुंड, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: जंगलों की दुनिया में हमेशा रहस्यों और रोमांच दिखता है. यहां जिंदा रहने के लिए सबसे बड़ी शर्त शिकार करना और शिकारी से बचना है. यहां हर पल जीवन-मरण का संघर्ष चलता रहता है. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो न सिर्फ जानवरों की बहादुरी को दर्शाती हैं, बल्कि एकता की ताकत को भी उजागर करती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक अकेले भैंस पर छह से सात शेरों ने हमला कर दिया. इसी दौरान अचानक भैंसों का पूरा झुंड आ जाता है और जो होता है, वो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है. वीडियो की शुरुआत में दिखाई दे रहा है कि एक भैंस पर कई शेरों ने हमला किया है. हर तरफ से उसपर शेर निशाना बना रहे हैं. सभी शेर भूखे और आक्रामक हैं. पूरी प्लानिंग के साथ वो भैंसे पर हमला कर रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी भी पल भैंस धराशायी हो सकता है. लेकिन, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी कहानी पलट दी.

शेरों ने किया अकेले भैंस पर हमला

वीडियो में दिख रहा है कि शेरों के पूरे झुंड ने भैंसे पर हमला कर दिया है. कोई उसकी पूंछ पकड़कर खींच रहा है तो एक शेर उसकी पीठ पर सवार है. कोई उसका थूथन पकड़ा हुआ है. एक शेर भैंस की गर्दन पर कूद रही है. कुछ शेर और शेरनी उसके पैरों और शरीर पर चढ़े हुए हैं. भैंस की हालत खराब है. वो दर्द से कराहता नजर आ रहा है. उसके सींग हवा में लहराते हैं, लेकिन शेरों की संख्या और ताकत भारी पड़ रही है. हालांकि इतने कड़ा मुकाबला होने के बाद भी भैंस हार नहीं मान रहा था, वो लगातार अपनी सींगों से शेरों पर हमला करने की कोशिश करता रहा. लेकिन संख्या बल ज्यादा होने के कारण शेर भारी पड़ते नजर आ रहे थे.

अचानक से आ गया भैंसों का झुंड

वीडियो में दिख रहा है कि भैंसा और शेरों की जंग के बीच अचानक से कई सारे और भैंस आ गए. अपने साथी को मुसीबत में देखकर झुंड के दूसरे सदस्य भी लौट आये हैं. इसी दौरान एक एक विशालकाय भैंस सीधा एक शेर पर सींगों से हमला कर देता है. उसके सींग एक शेर को हवा में उछाल देते हैं. बाकी भैंस भी हमला बोलते हैं. सभी भैंस ने शेरों को घेर लिया. हालात पूरी तरह बदल गए, सभी शेर भाग खड़े हुए. भैंसों का पूरा झुंड मिलकर अपनी साथी को न सिर्फ बचा लेता है बल्कि शेरों को जंगल में खदेड़ देता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा भैंसे के साथी भैंसों ने समय पर अपने दोस्त की जान बचा लिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिली है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola