Viral Video : समूचा निगल गया, यह तो एनाकोंडा का भी बाप निकला, वीडियो देखकर सब हैरान

कोमोडो ड्रैगन ने बकरी को निगल लिया (Photo: PTI)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कोमोडो ड्रैगन जिंदा बकरी को निगलते नजर आ रहा है. इस खौफनाक नजारे ने लोगों को डरा दिया और हैरान भी कर दिया. आप भी देखें यह खतरनाक वायरल वीडियो.
Viral Video : एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा नजारा देखने को मिला कि लोगों की रूह कांप गई और वे दंग रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक विशालकाय कोमोडो ड्रैगन अपनी भूख मिटाने के लिए बकरी को जिंदा ही निगलता नजर आ रहा है. यह नजारा इतना डरावना है कि कई यूजर्स ने इसे एनाकोंडा से भी ज्यादा खतरनाक बताते दिख रहे हैं. आप भी देखें इस डरावने वीडियो को.
ओह!!! यह तो एनाकोंडा का भी बाप निकला
— Aazma 🇮🇳 آعظمہ (@Aazma30) September 26, 2025
समूचा निगल गया।
आप वहां होते तो क्या करते ??? pic.twitter.com/2ddvljJX4t
बकरी की सारी कोशिशें नाकाम
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डरी-सहमी बकरी जमीन पर बैठी होती है, तभी वहां दैत्य जैसे लंबे और ताकतवर शरीर वाला कोमोडो ड्रैगन आ धमकता है. कुछ ही पलों में वह बकरी पर हमला करता है और उसे जिंदा ही निगल जाता है. बकरी के पास बचने का कोई मौका नहीं होता और उसकी सारी कोशिशें नाकाम होती वीडियो में नजर आ रहीं हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video : जंगली सूअर की गर्दन बाघ में मुंह में, तभी दौड़ा मगरमच्छ, वीडियो कर रहा है हैरान
यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Aazma30 नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “ओह! यह तो एनाकोंडा का भी बाप निकला, समूचा निगल गया. आप वहां होते तो क्या करते?” करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो में कोमोडो ड्रैगन बकरी को जिंदा ही निगलता दिख रहा है. 500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. कुछ यूजर ने इसे सबसे खतरनाक वीडियो बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










