Viral video: Indian Air Force का राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से पहुंचाई मदद

Updated:
विज्ञापन
indian air force helicopter

indian air force helicopter

Viral video: इंडियन एयरफोर्स ने बाढ़ के हालात में लोगों के घरों की छत पर हेलीकॉप्टर से राहत सामानों को पहुंचाया. देखें ये वायरल वीडियो

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी अपने घर की छत पर बैठा हुआ है. ऊपर आसमान में इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर उड़ रहा है. आगे देखा जा सकता है कि एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर उसके छत के ऊपर आकर उड़ते हुए आदमी को सामान हेलीकॉप्टर से नीचे गिराकर देने लगता है. दरअसल, यह वीडियो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आए बाढ़ के बाद इंडियन एयरफोर्स द्वारा चलाए गए राहत मिशन का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घरों की छत पर राहत के सामानों को लेने के लिए खड़े हैं और इंडियन एयरफोर्स एक-एक कर सभी के घरों में राहत सामान गिरा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. इस वीडियो को शेयर किया है @trendruiners नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola