Viral Video : स्कूल जाते वक्त भूख से मजबूर हुआ बच्चा, खुले नाले के पास सड़क पर बैठकर खा गया टिफिन

Updated:
विज्ञापन
Viral Video hungry child

टिफिन खाते बच्चे की तस्वीर (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटा बच्चा स्कूल जाते समय बीच रास्ते में रुकता है, अपना टिफिन खोलता है और खाने लगता है. बच्चा अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत रहा है. देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों की मासूमियत दिखाने वाले कई वीडियो वायरल  होते हैं. इनपर यूजर मजेदार कमेंट करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि यह देश के किस हिस्से का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटा बच्चा स्कूल जाते समय बीच रास्ते में रुकता है, अपना टिफिन खोलता है और खाने लगता है. बच्चा अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत रहा है, लेकिन कुछ यूजर उसकी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं क्योंकि वह खुले नाले के पास सड़क के बीच में बैठकर टिफिन खा रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा स्कूल जाते समय एक जगह रुकता है, अपना नूडल्स से भरा टिफिन निकालता है. इसके बाद वह सड़क के बीच में बैठकर खाने लगता है. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने यह देखकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को IMRAN @MOHDIMR1994 नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा–शाबास बेटा शाबास…बच्चा स्कूल जाते हुए रास्ते में लगी भूख स्कूल तो देखा जाएगा पहले पेट पूजा आप सबसे यह गुजारिश है बच्चों को स्कूल खुद छोड़कर आए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola