Viral Video: हिप्पो का रास्ते रोक रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish sahay Updated At : 18 Nov 2025 7:54 PM

विज्ञापन

Viral Video: हिप्पो का रास्ते रोक रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: एक दरियाई घोड़े ने कुछ ही पलों में मगरमच्छ को उसकी औकात दिखा दी. मगर दरियाई घोड़े का रास्ता रोकने की कोशिश कर रहा था. जब हिप्पो उसके पास आया तो उससे लड़ने लगा, लेकिन हिप्पो ने कुछ ही पलों में मगरमच्छ को भागने पर मजबूर कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल में जंगली जानवरों की मुठभेड़ आम बात है. लेकिन, जब लड़ाई दो बड़े और खतरनाक जानवरों के बीच होती है तो पूरा जंगल सहम जाता है. ऐसा ही एक दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जब जंगल के दो सबसे खतरनाक जानवर मगरमच्छ और दरियाई घोड़ा आमने-सामने आ गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है.

https://x.com/AmazingSights/status/1990368720796123544

दरियाई घोड़े का रास्ता रोक रहा था मगरमच्छ

वीडियो में दिख रहा है कि पानी से एक दरियाई घोड़ा निकलकर तट की ओर बढ़ रहा है. वहीं रास्ते पर एक मगरमच्छ खड़ा होकर उसका रास्ता रोकने की कोशिश कर रहा है. दोनों में कोई पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आ रहा. सामने एक मगरमच्छ को देखकर हिप्पो थोड़ा असहज महसूस करता नजर आ रहा है. इधर, मगर भी हमले को तैयार दिख रहा है. जैसे ही हिप्पो मगरमच्छ के पास आता है, मगरमच्छ अपना मुंह खोलकर उसपर हमला करता है. हिप्पो ने भी मगरमच्छ पर हमला कर दिया.

हिप्पो ने बता दी मगरमच्छ की औकात

कुछ पलों की ही जोर आजमाइश में मगर को लग लगा की दुश्मन उससे कहीं ज्यादा ताकतवर और हिंसक है. हिप्पो मगरमच्छ पर कोई घातक हमला कर पाता इससे पहले ही मगर ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी. देखते ही देखते मगर युद्ध का मैदान छोड़ भागने लगा. हिप्पो ने भी मगरमच्छ का पीछा कर उसे सबक सिखाने की जहमत नहीं उठाई. हालांकि हिप्पो ने कुछ ही पलों में मगरमच्छ को उसकी औकात बता दी.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है. इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 3 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने हिप्पो के ताकत की जमकर सराहना की है. एक यूजर ने लिखा ‘लोग नहीं जानते कि दरियाई घोड़ा कितना डरावना है.’ एक और यूजर्स ने लिखा ‘पानी के घोड़े के साथ खिलवाड़ मत करो.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘दरियाई घोड़े असल में मगरमच्छों को मार देते हैं. वे बहुत ही क्षेत्रीय होते हैं और उनके जबड़े मगरमच्छ की खोपड़ी और हड्डियों को कुचल सकते हैं.’

Also Read: Viral Video: घात लगाकर हिरण के करीब पहुंचा तेंदुआ, संभलने से पहले कर लिया शिकार, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएगी आंखें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola