Viral Video: सांप-नेवले में छिड़ी भयंकर लड़ाई, इस बार भारी पड़ गया कोबरा, वीडियो वायरल

Published by : Pritish sahay Updated At : 20 Nov 2025 8:33 PM

विज्ञापन

Viral Video: सांप-नेवले में छिड़ी भयंकर लड़ाई, इस बार भारी पड़ गया कोबरा, वीडियो वायरल

Viral Video: सांप और नेवले की लड़ाई दर जाहिर है. जंगल के दोनों दुश्मन जब भी आमने सामने होते हैं, दोनों के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ जाती है. ऐसा ही एक दृश्य कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि सांप और नेवला जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप नेवले की लड़ाई एक बार फिर वायरल हो रहा है. एक बड़ा और ताकतवर सांप और नेवले के बीच जंग छिड़ी हुई है. दोनों एक दूसरे पर घातक हमला कर रहे हैं. वीडियो काफी खतरनाक है. आमतौर पर नेवले को सांपों का काल माना जाता है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग लग रहा है. वीडियो देखने से लग रहा है कि इस बार कोबरा बाजी मार सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को करीब दो लाख लोगों ने देख लिया है.

सांप और नेवले में छिड़ी खूनी जंग

वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक मिट्टी भरे इलाके में सांप और नेवले एक दूसरे पर हमलावर हैं. काले रंग का कोबरा अपना फन उठाकर नेवला पर अटैक कर रहा है. वहीं नेवला भी फुर्ती से सांप के फन पर हमला करता दिख रहा है. हालांकि वीडियो में दिख रहा है कि इस लड़ाई में नेवला बुरी तरह से थक गया है, सांप के हमले से वो बचने की कोशिश नहीं कर रहा है जैसा आप तौर पर नेवले करते हैं. लड़ाई के बीच वो बैठकर लंबी सांस भी लेने लग रहा है. जबकि सांप अभी भी काफी फुर्ती और जोश में नजर आ रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सांप और नेवला में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी हुई है. नेवला अपनी चपलता से कोबरा के हमलों से बचने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है. दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष चल रहा है. लड़ाई के बीच कोबरा फुर्ती से नेवले को निशाना बनाता है, तो नेवला अपनी मजबूत जबड़े से सांप को पकड़ने की कोशिश करता है. 11 सेकंड के वीडियो में लड़ाई का अंत होता नहीं दिख रहा है. हालांकि नेवले के प्रहार से सांप का मुंह जख्मी हो गया है और उसमें से खून बहता दिख रहा है. लेकिन नेवले की हालत भी काफी खराब लग रही है. वीडियो में दिख रहा है कि वो लड़ाई से किनारा करने की फिराक में है.

इसे भी पढ़ेंः Viral Video: मरने के कगार पर पहुंच गया था रकून, मसीहा बनकर आ गया शख्स, सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ

Viral Video: बच्चे नहीं, ये हैं खतरों के खिलाड़ी, सांप को पकड़कर किया बोतल में बंद, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola