Viral Video: मरने के कगार पर पहुंच गया था रकून, मसीहा बनकर आ गया शख्स, सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर दिल खिल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी इस शख्स की बिना तारीफ किए नहीं रह सकेंगे.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने रकून की जान बचाकर इंसानियत की अद्भुत मिसाल पेश की है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक रकून पानी की तेज बहाव में फंसा हुआ है. तेज बहाव में उसकी जान भी जा सकती थी, किसी तरह रकून ने खुद को एक स्लैब के सहारे थामे रखा था. लेकिन, पानी के तेज बहाव में वो कभी भी बह सकता था. इसी दौरान एक शख्स मसीहा बनकर सामने आया और रकून से मौत के मुंह से निकाल लिया. सोशल मीडिया पर इस शख्स की जमकर तारीफ हो रही है.

मौत के मुंह से रकून की बचाई जान

वीडियो में दिख रहा है कि तेज लहरों में फंसा रकून मौत के मुंह में समा रहा था. हर पल मौत उसके करीब आती नजर आ रही थी. बेबस रकून एक जगह निराश होकर बैठ गया, इसी समय एक साहसी युवक ने मसीहा बनकर उसकी जान बचा ली. उसने रकून को उठाकर बहाव और बारिश से बचाते हुए एक सुरक्षित जगह पर ले गया. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अपलोड करने के महज कुछ ही घंटों में इसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया. 8 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इंटरनेट पर सैकड़ों यूजर्स इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स इंटरनेट पर इस साहसी शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘सारे नायक कैप नहीं पहनते हैं.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘एक आदमी ने डूबते हुए रैकून को बचाने के लिए पानी की धारा को जोखिम में डाल दिया. शुद्ध हृदय, जीरो झिझक… सम्मान. एक और यूजर ने लिखा ‘ज्वार की लहर निर्दयी थी, लेकिन दयालुता के एक कार्य ने साबित कर दिया कि इस अराजक दुनिया में दया अभी भी मौजूद है.’

Also Read: Viral Video: बच्चे नहीं, ये हैं खतरों के खिलाड़ी, सांप को पकड़कर किया बोतल में बंद, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola