VIRAL VIDEO: पलक झपकते ही धंस गयी पूरी बिल्डिंग, एक ने भागकर बचायी जान, मलबे में दबे दो लोग

Published by : Dipali kumari Updated At : 07 Sep 2025 2:24 PM

विज्ञापन

VIRAL VIDEO: पलक झपकते ही धंस गयी पूरी बिल्डिंग, एक ने भागकर बचायी जान, मलबे में दबे दो लोग

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है. इस वीडियो में भूस्खलन का एक बेहद ही खौफनाक नजारा दिख रहा है, जिसे देख आप भी हैरान परेशान हो जायेंगे. यहां देखिए पूरी वीडियो.

विज्ञापन

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो कई बार यूजर्स को इतना अधिक पसंद आ जाते हैं कि देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है. कुछ हैरतअंगेज वीडियो तो रातों-रात वायरल हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देख आप भी हैरान परेशान हो जायेंगे. इस वीडियो में भूस्खलन का एक बेहद ही खौफनाक नजारा दिख रहा है.

भूस्खलन में घर धंसने का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक बिल्डिंग दिख रही है. बिल्डिंग के आसपास भूस्खलन से पहले से काफी जमीन धंस चुकी है. घर के बाहर कुछ लोग खड़े हैं. इसी बीच धीरे-धीरे भूस्खलन होता है और जमीन धंसने लगती है. देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर जाती है. वहीं एक महिला दूर भाग जाती है, लेकिन घर के पास खड़े दो लोग बिल्डिंग के मलबे में दब जाते हैं. भूस्खलन का यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है.

एआई जेनरेटेड वीडियो होने का दावा

हालांकि इस वीडियो को देख लोग दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में कोई वास्तविकता नहीं है. वीडियो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की सहायता से बनाये जाने की बातें कही जा रही है. उल्लेखनीय है कि आधुनिकता के इस युग में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गयी है कि इस तरह के वीडियो एआई की सहायता से आसानी से बनाये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola