Viral Video: ब्रूस ली की तरह किक चलाने लगा हाथी, हनी बैजर की निकाल दी हवा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Published by : Pritish sahay Updated At : 08 Sep 2025 10:22 PM
Viral Video: ब्रूस ली की तरह किक चलाने लगा हाथी, हनी बैजर की निकाल दी हवा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Viral Video: हाथी की किक खाकर हनी बैजर हवा में उछलकर दूर जा गिरता है. यह दृश्य इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते. हनी बैजर को शायद दिन में तारे दिखने लगे होंगे, लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा और वह फिर से उठकर भागने लगा. इसे बाद हाथी के दूसरे किक ने बैजर के धूल चटा दिया.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के रोमांचक और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो को देखकर कई बार तो हंसी रोके नहीं रुकती. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटा सा जानवर हनी बैजर बड़े पंगे लेते नजर आ रहा है. नन्ही कद-काठी वाला यह जानवर जंगल के विशालकाय राजा हाथी से पंगा लेता नजर आ रहा है. लेकिन इस पंगे का अंजाम ऐसा हुआ कि देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही.
महंगा पड़ा हाथी से पंगा
वीडियो में दिख रहा है कि एक हनी बैजर, जो अपने निर्भीक और जुझारू स्वभाव के लिए जाना जाता है, एक विशाल हाथी के सामने आ जाता है. हनी बैजर बिना किसी डर के हाथी की ओर बढ़ता है और उसकी टांगों के बीच घुसकर उसे छेड़ने की कोशिश करता है. वीडियो में दिख रहा है कि हाथी भी गुस्से में है वो आक्रमण के खिलाफ तनकर खड़ा है. पहले तो हाथी बैजर की इस हरकत को नजरअंदाज करता है. और उससे दूर होने की कोशिश करता है. इसके हाथ हाथी जोर से चिंघाड़ता है और वापस हनी बैजर की तरफ बढ़ जाता है.
हाथी के किक से दूर जा गिरा बैजर
जब हाथी का धैर्य जवाब दे जाता है तो उसने हनी बैजर को एक किक जड़ दिया. हाथी की किक खाकर बैजर हवा में उछलकर दूर जा गिरता है. यह दृश्य इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते. हनी बैजर को शायद दिन में तारे दिखने लगे होंगे, लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा और वह फिर से उठकर भागने लगा. इसे बाद हाथी के दूसरे किक ने बैजर के धूल चटा दिया. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. हाथी की किक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यूजर्स को वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने वीडियो पर कई कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘साइज मायने नहीं रखता अकड़ जीत की पॉलिसी होती है.’एक और यूजर ने लिखा हनी बैजर की बच गई जान. कई यूजर्स ने कमेंट्स में हनी बैजर की हिम्मत की तारीफ की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










