Viral Video: हिरण के लिए मसीहा बनकर आया हाथी, देखता रह गया मगरमच्छ, गजराज ने ऐसे बचा ली जान

Published by : Pritish sahay Updated At : 03 Nov 2025 6:48 PM

विज्ञापन

Viral Video: हिरण के लिए मसीहा बनकर आया हाथी, देखता रह गया मगरमच्छ, गजराज ने ऐसे बचा ली जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ के चंगुल से हिरण को बचाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक विशालकाय हाथी ने मगरमच्छ का शिकार होते एक हिरण की जान बचा ली.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जंगली जानवरों और उनकी गतिविधियों वाला वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ के चंगुल में फंसे हिरण को हाथी ने बड़ी आसानी से बचा लिया. दृश्य दिल को छू लेने वाला है. हिरण को उम्मीद भी नहीं थी कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक शिकारी से उसकी जान बच भी सकती है. लेकिन, जब मगर शिकार को दबोचने की फिराक में था उसी समय हाथी ने मसीहा बनकर हिरण की जान बचा ली. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके लाखों लोगों ने देख लिया है.

View on Instagram

हाथी ने बचाई मगरमच्छ से हिरण की जान

वीडियो में दृश्य कुछ यूं दिखाई दे रहा है, जंगल के बीच स्थित एक नदी के किनारे दलदली मिट्टी में हिरण फंसा हुआ है. इसी दौरान एक मगरमच्छ उसे दबोचने के इरादे से उसकी ओर बढ़ रहा है. तमाम कोशिश के बाद भी हिरण निकल नहीं पा रहा है. अंत में वो लाचार होकर वहीं खड़ा हो जाता है. इसी दौरान एक हाथी, जो वहां पहले से मौजूद था, उसने हिरण को विपत्ति में फंसे देख उसे अपनी सूंड़ से उठाकर किनारे ले आया. इसी समय मगरमच्छ ने भी जोरदार छलांग लगाकर हिरण को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक हिरण उसकी पहुंच से दूर जा चुका था. हाथी ने हिरण की जान बचा ली.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे इंटरनेट प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildlife.furry के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 8.8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘मगरमच्छ के जबड़े में फंसे हिरण को अचानक एक रक्षक मिल जाता है जंगल में, कभी-कभी ताकत अप्रत्याशित नायकों के साथ आती है.’

Also Read: Viral Video: हिरण को जकड़ा हुआ था अजगर, अचानक पहुंच गए दो शेर, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो  

Viral Video: एक भैंस पर टूट पड़े 7 शेर, अचानक आ गया पूरा झुंड, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: ‘एक अनार सौ बीमार’, नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार वीडियो, एक शिकार के पीछे पड़े जंगल के सारे शिकारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola