Viral Video: ‘एक अनार सौ बीमार’, नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार वीडियो, एक शिकार के पीछे पड़े जंगल के सारे शिकारी

Published by : Pritish sahay Updated At : 17 Oct 2025 3:44 PM

विज्ञापन

Viral Video: ‘एक अनार सौ बीमार’, नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार वीडियो, एक शिकार के पीछे पड़े जंगल के सारे शिकारी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, इसे कोई नहीं जानता. जंगली जानवरों का भी वीडियो अक्सर ट्रेंड करता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो देख कर आप भी कहेंगे की वाकई जंगल और जंगल के जानवर बड़े अजीब हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो – एक अनार सौ बीमार- वाली पुरानी कहावत को चरितार्थ कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक तेंदुआ हिरण का शिकार कर उसे अपने ठिकाने पर ले जा रहा है. इसी दौरान वहीं कुछ शिकारी कुत्ते आ गए. उसके डर से हिरण को छोड़ तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. अभी इसमें ट्विस्ट आना बाकी है.

एक शिकार के पीछे पड़े कई शिकारी

तेंदुए से शिकारी कुत्तों ने शिकार छीन लिया. शिकारी कुत्ते शिकार का जश्न मना पाते इससे पहले उनसे हिस्सा बंटाने लकड़बग्घे पहुंच गए. पहले तो शिकारी कुत्तों ने लकड़बग्घे का सामना किया लेकिन बाद में शिकार छोड़ कर भागने में ही अपनी भलाई समझी. अब हिरण लकड़बग्घों के कब्जे में आ गया लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट आ गया. लकड़बग्घे हिरण से अपना पेट भर पाते इससे पहले वहां एक शेर आ गया. शेर को देखते हुए लकड़बग्घे वहां से फरार हो गए.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर ने एक लकड़बग्घे को दबोच लिया है. शेर को देखकर सारे लकड़बग्घे भाग खड़े हुए. वीडियो को शुरू से देखें तो शिकार किया तेंदुए ने, उससे कुत्तों ने छीना, कुत्तों को लकड़बग्घों ने भगा दिया और लकड़बग्घे से शिकार शेर ने छीन लिया. वीडियो काफी मजेदार है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. दर्जनों यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. 1500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि यह वीडियो रियल नहीं एआई वीडियो है. एक यूजर ने लिखा ‘फूड चेन काफी अजीब है.’

इसे भी पढ़ें

Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए शेर-तेंदुए, भार से टूट गई डाल, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola