Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, नन्हे शेर पर बाज ने किया हमला तो शेरनी ने दिखाया रौद्र रूप
Published by : Arbindkumar mishra Updated At : 04 Sep 2025 6:41 PM
Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, नन्हे शेर पर बाज ने किया हमला तो शेरनी ने दिखाया रौद्र रूप
Viral Video: जंगल में एक मां की हिम्मत और ताकत का ऐसा नजारा सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें एक शेरनी अपने बच्चे को बचाने के लिए बाज से भिड़ जाती है और उसे धूल चटा देती है.
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में शेरनी और उसका नन्हा बच्चा जंगल में मस्ती से चलते दिखते हैं. तभी आसमान से एक बाज तेजी से झपट्टा मारता है और अपने मजबूत पंजों में शेरनी के बच्चे को जकड़कर उड़ने लगता है. लेकिन ये मां कोई साधारण मां नहीं, वो है जंगल की शेरनी. बच्चे पर खतरे को देख शेरनी बिना हिचके बाज के पीछे दौड़ पड़ती है.
एक छलांग, और बाज का खेल खत्म
शेरनी की आंखों में अपने बच्चे के लिए प्यार और गुस्सा साफ झलकता है. वीडियो में दिखता है कि वह तेजी से बाज का पीछा करती है और फिर एक जोरदार छलांग मारती है. इस छलांग में इतनी ताकत है कि बाज हक्का-बक्का रह जाता है. शेरनी हवा में ही बाज को दबोच लेती है और उसे जमीन पर पटक देती है. इसके बाद शेरनी अपने बच्चे को तो बचा ही लेती है, बल्कि बाज की गरदन अपने जबड़ों में जकड़कर उसका काम तमाम कर देती है.
सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
बाज और शेरनी के बीच जंग वाले वीडियो को @riyapathak123 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो को अब तक 901.4K लोगों ने देख लिया है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. यूजर वीडियो को AI जेनरेटेड बता रहे हैं. तो कुछ लोग बोल रहे कि वीडियो में शेर नहीं शेरनी नजर आ रही है. कोई कह रहा, राजा हमेशा राजा होता है. एक यूजर ने लिखा, आसमान का राजा बाज होता और जंगल का राजा शेर. यह लड़ाई दो राजाओं के बीच की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










