Viral Video: मुर्गे ने दिखाई फुटबॉल स्किल्स, फैंस हुए हैरान

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलता मुर्गा
Viral Video: सोशल मीडिया की रंगीन दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो तहलका मचाता है, और इस बार तो हद ही हो गई. एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. मैदान में बच्चों की फुटबॉल टीम के बीच एक धांसू खिलाड़ी उछल-कूद मचा रहा है, और ये कोई इंसान नहीं, बल्कि एक मुर्गा है. हां, आपने सही सुना, एक मुर्गा, जो किसी प्रोफेशनल फुटबॉलर से कम नहीं है.
Viral Video: वायरल वीडियो में मुर्गा स्टार फुटबॉलर की तरह मैदान में दौड़ लगाता दिख रहा है. बच्चे फुटबॉल के पीछे भाग रहे हैं, और मुर्गा भी उनके पीछे-पीछे. बॉल छीनने की कोशिश में वो ऐसा दौड़ रहा है, मानो वर्ल्ड कप का फाइनल चल रहा हो. कभी बच्चों के बीच से चतुराई से बॉल पर कब्जा करने की कोशिश, तो कभी जोरदार किक मारते हुए, ये मुर्गा किसी मेसी या रोनाल्डो से कम नहीं लग रहा. बच्चे हंस रहे हैं, और मुर्गा पूरे जोश में बॉल के पीछे भाग रहा है, जैसे कह रहा हो, “देखो, मैदान का बादशाह मैं ही हूं.” ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आपका दिन बन जाएगा. सोशल मीडिया पर लोग इस मुर्गे के फैन हो गए हैं.
मुर्गे को फुटबॉल खेलते देख लोग हुए हैरान
वायरल वीडियो में मुर्गे को फुटबॉल खेलते हुए देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं. ecole.ndbc नाम एक शख्स ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक 12.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि 906 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया और 198 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










