Viral video: इश्क के रंग में रंगे IIT बाबा, लाल दुपट्टे वाली संग रोमांटिक मोमेंट

IIT Baba
Viral video: गुलदस्ता हाथ में लिए IIT बाबा दुकान में लाल दुपट्टे वाली महिला के साथ दिखे. उनकी यह खास मुलाकात कैमरे में कैद हुई. देखें यह वायरल वीडियो
Viral Video: आईआईटी बाबा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. अभी उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक लड़की के साथ देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि आईआईटी बाबा हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए हैं. वहीं, उनके बगल में एक महिला बैठी हुई है. बाबा गुलदस्ते को अपने चेहरे के पास रख उसकी खुशबू सूंघ रहे हैं और साथ बैठी महिला उन्हें देख रही है. महिला ने इस पूरे समय लाल रंग के दुपट्टे से अपना सिर ढककर रखा था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह लाल दुपट्टे वाली महिला है कौन? और यह बाबा के साथ क्यों घूम रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इन्हें आईआईटी बाबा की गर्लफ्रेंड तक कह दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है @desi.crap नाम के यूजर ने.
यह भी पढ़े:Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










