Viral Video: केला न मिलने पर रूठा नन्हा हाथी, गुस्सा देख जीत लेगा दिल

केला न मिलने पर रूठा नन्हा हाथी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिलकश वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी मासूमियत से सबका दिल चुरा रहा है. बच्चे, चाहे इंसान के हों या जानवर के, अपनी हर अदा से मोह लेते हैं. उनका बोलना, चलना, मुस्कुराना, या फिर नन्हा सा गुस्सा दिखाना, सब कुछ जादुई लगता है.
Viral Video: वायरल वीडियो में एक प्यारा हाथी अपने मम्मी के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहा है. वीडियो में एक शख्स नन्हे हाथी को केला खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन गलती से केला मम्मी हाथी को दे देता है. बस, यहीं से शुरू होता है नन्हे हाथी का ड्रामा. वह नाराज होकर अपने छोटे-छोटे पांव पटकने लगता है, मानो कह रहा हो, “मेरा केला कौन खा गया?” गुस्से में इधर-उधर घूमता हुआ यह नन्हा हाथी सबका ध्यान खींच लेता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस प्यारी नटखट हरकत पर फिदा हो गए हैं, जमकर प्यार बरसा रहे हैं और वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं. कमेंट्स की बौछार हो रही है, जिसमें लोग इस नन्हे हाथी की मासूम गुस्से वाली अदा की तारीफ करते नहीं थक रहे.
लाखों लोगों ने नन्हे हाथी के गुस्से को देखकर किया कमेंट्स
नन्हे हाथी के रुठने वाले वीडियो को the_boy_official_satya_x79 नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो लाइक भी किया है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा- “अरे हां भाई सही में रूठ गया. बहुत प्यारा.” एक ने लिखा, “बच्चे तो बच्चे होते हैं चाहे किसी की भी हो अब मनाइए उसे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










