Viral Video: धड़कन बढ़ा देगा यह वीडियो! तूफानी हवा में लोमड़ी को उठा ले गया बाज, वायरल हो रहा Video
Published by : Pritish sahay Updated At : 21 Oct 2025 10:07 PM
Viral Video: धड़कन बढ़ा देगा यह वीडियो! तूफानी हवा में लोमड़ी को उठा ले गया बाज, वायरल हो रहा Video
Viral Video: अपनी बेमिसाल ताकत, गजब की फुर्ती और उड़ने की जबरदस्त क्षमता के कारण बाज को आसमान का बादशाह भी कहा जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक बाज ने तूफानी हवा में एक लोमड़ी को उठाकर दूर ले गया.
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, और अगर वीडियो जंगल और जंगली जानवरों का है तो ऐसा वीडियो लोगों को काफी पसंद आता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि तेज तूफानी हवाओं के बीच एक बाज ने एक लोमड़ी को हवा में उठा कर ले गया है. यह दृश्य इतना डरावना और विहंगम है कि देखने वाले की धड़कनें रुक सी जाती हैं. वीडियो अब तक हजारों व्यूज बटोर चुका है. सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसके सोशल मीडिया एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ की चोटी पर एक गोल्डेन ईगल बैठा है, उसके पंजों के नीचे एक लोमड़ी है. आस-पास तूफानी हवाएं चल रही हैं. इसी समय बाज एक झटके से ऊपर उड़ने लगता है. उसके पंजे में दबा सियार किसी खिलौने की तरह नजर आ रहा है. बाज अपनी ताकत से लोमड़ी को इतनी तूफानी हवा में ऊपर उड़ा कर ले जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. लोग बाज की ताकत देखकर हैरान हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में पावर ऑफ ईगल लिखा है. वीडियो में पहाड़ों से घिरे एक जंगल का दृश्य दिखाई दे रहा है. आसपास तेज हवा चल रही है. वहां मौजूद पेड़ तेजी से हिल रहे हैं. इसी समय बाज लोमड़ी को पंजे से दबाकर दूसरे पहाड़ की ओर उड़ा जाता है.
आसमान का बादशाह कहलाता है बाज
अपनी बेमिसाल ताकत, गजब की फुर्ती और उड़ने जबरदस्त क्षमता के कारण बाज को आसमान का बादशाह भी कहा जाता है. यह काफी ऊंचाई से ही अपने शिकार को देख लेता है. यह इतना ताकतवर पक्षी है कि कभी कभी अपने आकार से भी बड़े जानवरों को यह दबोच लेता है. यह चूहे, खरगोश, गिलहरी, मुर्गी, बत्तख जैसे छोटे जानवरों के अलावा बंदर, लोमड़ी जैसे बड़े जानवरों का भी शिकार कर लेता है. बाज मछलियों का भी शिकार कर लेता है. पानी से यह सीधी उड़ान भरने की क्षमता रखता है. वीडियो में बाज की बेमिसाल ताकत देख कई यूजर्स भी चौंक गए हैं.
Also Read: Viral Video: दिल दहला देगा यह दृश्य! मेंढक ने खा लिया जिंदा सांप, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










