Viral Video: कम मत समझना! पक्षी का नन्हा बच्चा निगल गया इतनी बड़ी तितली, वीडियो कर देगा हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पक्षी का नन्हा बच्चा काफी बड़ी तितली को निगल गया. तितली का बड़ा आकार और पक्षी का नन्हा बच्चा का उसे निगल जाना लोगों का काफी हैरान कर रहा है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल और वहां रहने वाले जानवरों का वीडियो अक्सर ट्रेंड होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में पक्षी के एक छोटे से बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. इस नन्हे से पक्षी ने, जो अभी उड़ना भी पूरी तरह नहीं सीख पाया था, उसने एक बड़ी सी तितली को निगल लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है.

बड़ी तितली को निगल गया नन्हा पक्षी

वीडियो में दिख रहा है कि घोंसले में पक्षी के दो छोटे बच्चे है, उनके पास ही उनकी मां भी है, जिसकी चोंच में एक बड़ी सी तितली है. पक्षी दोनों में से एक बच्चे के खुले मुंह में तितली डाल देती है. तितली का आकार काफी बड़ा था लेकिन पक्षी के नन्हे बच्चे ने उसे बड़ी आसानी से निगल लिया. आम तौर पर पक्षी के इतने छोटे बच्चे किसी जीव को साबुत नहीं निगल पाते हैं, वे छोटे-छोटे कीड़े या पतंगे ही खा पाते हैं. लेकिन, इस पक्षी की प्रतिभा दंग कर रही है. इसने बड़े से तितली को बड़ी आसानी से खा लिया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ यूजर ने लिखा कि इतना बड़ा शिकार खाने के बाद उसे प्यास लगी होगी. वहीं कुछ लोगों ने वीडियो के एआई होने का भी दावा किया है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो वास्तविक है. कई और यूजर्स ने भी वीडियो को देखकर इस पर कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola