Viral Video : टूटी बेटी तो पिता ने कुछ यूं समझाया, 40 सेकंड का वीडियो देखकर रो देंगे आप भी

पिता बेटी का इमोशनल वीडियो (Photo: Social Media)
Viral Video : जब इंसान पर किसी बात का दबाव आता है, तो उसे सहारे की जरूरत होती है. अगर ये सहारा पिता दें, तो इससे बेहतर कुछ नहीं. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे यह बात. तो देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : पढ़ाई के दौरान या पढ़ाई खत्म होने पर करियर को लेकर बहुत से बच्चे टेंशन में आ जाते हैं. कई बार दबाव इतना बढ़ जाता है कि उन्हें समझ नहीं आता क्या करें. ऐसे समय में उनको किसी भरोसेमंद सहारे की जरूरत होती है, जो दिलासा दे और कहे कि चिंता मत कर…सब ठीक हो जाएगा. आमतौर पर माता-पिता ही ऐसा सहारा बनते हैं. आगे का वायरल वीडियो देखकर शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाए, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को प्यार और हिम्मत देते नजर आ रहा है. देखें वीडियो आप भी.
Heartwarming video 🥹
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) December 2, 2025
A young girl breaks down under heavy career pressure, but her father’s calm and loving words give her the strength to stand again ❤️ pic.twitter.com/Cf6IzksQZP
पिता ने बेटी को बहुत प्यार से समझाया
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की रात के 2 बजे रोते हुए अपने पिता को कॉल करती है. उसके पिता उसे प्यार से समझाते हैं कि डॉक्टर बनना ही सब कुछ नहीं होता. दुनिया में और भी कई अच्छी नौकरियां और अवसर हैं. वे कहते हैं कि उसकी उम्र भी कम है, इसलिए उसे किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहिए. पिता उसे बताते हैं कि अगर थकान महसूस हो तो थोड़ा ब्रेक ले लेना चाहिए, क्योंकि लगातार पढ़ते-पढ़ते कोई भी परेशान हो सकता है.
वीडियो देखकर भावुक हो गए लोग
आगे वीडियो में पिता अपनी बेटी को यह भी कहते हैं कि वह अभी बूढ़े नहीं हुए हैं और पैसे की कोई कमी नहीं है. इसलिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. इतना सुनते ही बेटी रो देती है. वह रोते हुए उनकी हर बात ध्यान से सुनती रहती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि करियर के दबाव से टूटी एक लड़की को पिता के शांत और प्यार भरे शब्द दोबारा संभाल लेते हैं. 40 सेकंड का यह वीडियो हजारों लोगों ने देखा है और कई लोग इसे देखकर भावुक हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










