ePaper

Viral Video: हेलमेट पहन साइकिल चलाने निकला तोता, ये वायरल वीडियो घुमा देगा आपका दिमाग!

Updated at : 19 Sep 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Parrot
Parrot

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक तोता साइकिल चला रहा है. इस साइकिल राइडर का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो रहे हैं. आप भी अनोखे तोते का यह वायरल वीडियो देखिए.

विज्ञापन

Viral Video: आपने बोलने वाले तोते तो कभी न कभी जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे तोते को देखा है जो साइकिल चलाता हो? यदि नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा. इसमें देखा जा सकता है कि तोता घर के अंदर खड़ा है. तोते का मालिक उसे हाथ से उठा कर साइकिल पर बैठाता है. पहले तो वह गिर जाता है, लेकिन जैसे ही उसका मालिक उसके सिर पर पहने वाले हेलमेट को नीचे रखता है, तोता खुद साइकिल पर चढ़कर पहले हेलमेट को उठाता है. इसके बाद वह साइकिल पर बैलेंस बनाकर उसे चलाने लगता है.

तोते का साइकिल चलाने का अंदाज इतना अच्छा है कि वह एक फिल्मी हीरो की तरह दिखने लगता है. तोते का साइकिल चलाने का अंदाज जितना खास है, उतना ही खास उसका साइकिल भी है. तोते के मालिक ने उसके लिए खास छोटा सा साइकिल बनवाया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kennyslowbird नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बकरी को जिंदा निगल गया यह दानव, अजगर से भी खतरनाक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola