VIDEO: धनबाद के लोदना में बेकाबू हुई भीड़, वाहन में तोड़फोड़ कर पोकलेन में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के झरिया स्थित लोदना क्षेत्र में भारी वाहन हॉलपेक की चपेट में आने से कैंपर वाहन के दो चालक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने जहां वाहनों में तोड़फोड़ की, वहीं पोकलेन में आग लगा दी. पुलिस से भी लोगों का नोंकझोंक हुआ. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी.

विज्ञापन

लोदमा (धनबाद), गुड्डू वर्मा : धनबाद के लोदमा क्षेत्र स्थित ओबी डंपिंग करने के दौरान भारी वाहन हॉलपेक की चपेट में आने से कैंपर वाहन के दो चालक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थिति बेकाबू हो गयी. गुस्साये लोगों ने जमकर हंगामा किया. हॉलपेक समेत अन्य वाहन में तोड़फोड़ की, वहीं पोकलेन में आग लगा दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस और हंगामा कर रहे लोगों के बीच नोंकझोंक हुई. भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी. लोगों का आरोप है कि झरिया के लोदना क्षेत्र स्थित कुजामा अंतर्गत संचालित एटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना के पांडेबेरा जोड़ियां के समीप हॉलपेक ने कैंपर में टक्कर मार दी. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. आक्रोशित लोगों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी व प्रबंधन ने बस्ती के बीच से भारी वाहन के लिए रास्ता निकाला है. इस रास्ते को बंद करने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola