Video: झारखंड-बिहार में फिलहाल मॉनसून के प्रवेश का कोई संकेत नहीं

There is no sign of monsoon entering Jharkhand-Bihar at present
राज्य में मॉनसून के प्रवेश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है, जिससे चिंता बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Video: राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. हालांकि रविवार को संताल परगना और कोल्हान सहित रांची के कई इलाकों को रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रांची सहित राज्य के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. जबकि पलामू प्रमंडल में लू का प्रकोप जारी है. यहां का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया है.
राज्य में मॉनसून के प्रवेश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है, जिससे चिंता बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने, गर्म हवाएं चलने, भीषण गर्मी, रात में गर्मी रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 19 प्रतिशत दर्ज की गई. हरियाणा और पंजाब में भीषण लू की स्थिति रविवार को भी जारी रही और समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










