Exclusive: एक लड़की के संघर्ष की कहानी को बयां करती है फिल्म The Lost Girl, देखें VIDEO
Exclusive: एक लड़की के संघर्ष की कहानी को बयां करती है फिल्म The Lost Girl, देखें VIDEO
The Lost Girl: फिल्म द लॉस्ट गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म में भूपेश सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म से जुड़ी कई बातें उन्होंने बताई.
The Lost Girl: द लॉस्ट गर्ल फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ट्रेलर को लोगों ने खूब प्यार दिया है और फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए निमार्ण में जुड़ी टीम रांची पहुंची. द लॉस्ट गर्ल फिल्म के सह निर्देशक प्रभात ठाकुर, मुख्य कलाकार भूपेश सिंह और म्यूजिक डायरेक्टर विवेक अस्थाना प्रभात खबर के ऑफिस पहुंचे. यहां टीम ने फिल्म की कहानी और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की. साथ ही दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. 5 अप्रैल को पूरे भारत में पैनोरामा स्टूडियोज के द्वारा मूवी रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी 1984 के दंगे की पृष्ठभूमि से निकली है. जो एक लड़की के संघर्ष और सफलता के आस-पास घूमती है. फिल्म के सह प्रोड्यूसर बताते हैं कि काफी मुश्किल होता है ऐसे सेंसिटिव टॉपिक पर कहानी बनाना. उससे भी मुश्किल है इसमें मनोरंजन डालते हुए दर्शकों तक पहुंचाना. लेकिन हमने ये मुश्किल काम किया है. वहीं, फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर बताते हैं कि कहानी को आगे ले जाने के लिए ही गानों को लाया गया है. यह दर्शकों को किसी तरह भी जबरदस्ती का डाला हुआ गाना नहीं लगने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










