घोड़े के साथ टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी की रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dhoni Racing Video: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जलवा जारी है. अभी महेंद्र सिंह धौनी झारखंड की राजधानी रांची में फैमिली के साथ टाइम बिताने में बिजी हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाले धौनी का क्रेज सोशल मीडिया पर भी दिखता है. धौनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया.
Dhoni Racing Video: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जलवा जारी है. अभी महेंद्र सिंह धौनी झारखंड की राजधानी रांची में फैमिली के साथ टाइम बिताने में बिजी हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाले धौनी का क्रेज सोशल मीडिया पर भी दिखता है. धौनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया. शनिवार को साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धौनी घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं. वायरल वीडियो में धौनी ब्लैक कलर के जॉगिंग सूट में दौड़ते दिख रहे हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि धौनी घोड़े से रेस लगा रहे हैं. धौनी को जानवरों से बेहद लगाव है. पहले भी घोड़े के साथ उनकी वीडियो वायरल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










