ePaper

Gadar 2 vs Pathaan: शाहरुख खान की पठान का गदर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन करेगी बंपर कमाई

Updated at : 09 Aug 2023 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2 vs Pathaan: शाहरुख खान की पठान का गदर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन करेगी बंपर कमाई

सनी देओल की गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है. एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 के साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म एडवांस में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इंडस्ट्री विश्लेषकों का अनुमान है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े पैमाने पर शुरुआत करने के लिए तैयार है और पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है. पूरे भारत में धूम मचाने से पहले, पठान को मेट्रो शहरों से बड़ी प्रतिक्रिया मिली. सिंगल स्क्रीन में गदर 2 ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola