ePaper

Video : झारखंड में खेसारीलाल के कार्यक्रम में पत्थरबाजी, नाराज स्टार ने बीच में छोड़ा स्टेज

Updated at : 08 Apr 2023 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Video : झारखंड में खेसारीलाल के कार्यक्रम में पत्थरबाजी, नाराज स्टार ने बीच में छोड़ा स्टेज

झारखंड में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गयी. इससे खेसारीलाल इतने नाराज हो गए कि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये.

विज्ञापन

झारखंड में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गयी. इससे खेसारीलाल इतने नाराज हो गए कि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये. मामला पलामू जिला में स्थित छतरपुर प्रखंड के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा का है. गुरुवार को भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ से किसी ने पत्थर चला दिया, जिससे एक महिला डांसर का सिर फट गया. पुलिस के दो जवान भी चोटिल हो गये.झारखंड के पलामू जिले में हुई इस घटना के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. वहीं, खेसारी लाल यादव भी नाराज हो गये. उन्होंने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनायी. कहा, ‘हम पिक्चर बनाकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं. हमें स्टेज प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं, लेकिन लोगों का प्यार देखकर मैं इस तरह के प्रोग्राम करता हूं. आपलोगों द्वारा इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं लगा. वे बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर छतरपुर स्थित होटल चले गये.

जानकारी के अनुसार, रामनवमी के उपलक्ष्य में करकट्टा पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रामबली पासवान नौडीहा थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया.खेसारी लाल यादव ने भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में पांच महिला डांसर नृत्य कर रही थीं. सूत्रों के अनुसार, भोजपुरी गायक खेसारी को निशाना बनाते हुए भीड़ से ईंट-पत्थर चलाये गये, जो एक महिला डांसर और पुलिस के दो जवानों को लगे. महिला डांसर का इलाज निजी चिकित्सक के पास कराया गया.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola