ePaper

Video: रांची के सेल सिटी में शाम-ए-गजल का आयोजन

Updated at : 05 May 2024 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Video: रांची के सेल सिटी में शाम-ए-गजल का आयोजन

रांची के सेल सिटी में शाम- ए- गजल का आयोजन किया गया. जिसमें मशहूर गजल गायक अमित सरकार, मुक्ति सरकार ने अपने गायन से लोगों को दिवाना बना दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, सीमा शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

रांची : रांची में शनिवार शाम सेल सिटी के प्रांगन में शाम-ए-गजल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्त्री इंडिया वन, मैप ग्लोबल फाउंडेशन, सी.एस.आई रांची चैप्टर और टीईडीएक्स के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, सीमा शर्मा, भूतपूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव, जे.एस.सी.ए के प्रेसिडेंट संजय सहाय, स्त्री इंडिया वन की संस्थापक स्टेला, यशस्विनी एवं किरण मिश्रा के साथ अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे. मौके पर स्टेला ने सेल सिटी के निवासियों को समाज के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि किस तरह से वो अपने घर में काम करने वालों की मदद कर, उनके चेहरे पर खुशी लाकर अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकते हैं. कार्यक्रम में रांची के मशहूर गज़ल गायक अमित सरकार, मुक्ति सरकार एवं उनकी टीम ने अपने गजल गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं चुंपी राय एवं उभरते कलाकार अभिषेक राज के गाने ने लोगों की खूब तालियां बटोरी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola