Viral video: शिक्षक ने स्टूडेंट्स से करवाई अपनी कार की सफाई, वीडियो देख लोगों का भड़का गुस्सा

teacher forcing students to clean her car
Viral video: आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कुल कि महिला टीचर ने स्टूडेंट्स से करवाई अपनी कार कि सफाई, सोशल मीडिया पर लोगो ने जताई नराजगी.
Viral video: सोशल म���डिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आंध्र प्रदेश कि एक महिला टीचर अपने स्टूडेंट्स से बलपूर्वक अपनी गाड़ी साफ करवाते हुए दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के एक सरकारी स्कूल की है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षिका स्कूल के बाहर कुछ छात्रों को अपने साथ लेकर आती है फिर उन्हें अपनी गाड़ी को साफ करने को बोलती है. इसके बाद सभी बच्चे मिलकर गाड़ी को साफ करने लगते है. ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया युजर्स ने शिक्षिका की इस हरकत पर नराजगी जताते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की. वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल की शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना हमें सोचने पर मजबूर कर देता है कि जिनके भरोसे माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल में भेजते है क्या वे उस भरोसे को बनाएं रखने में सक्षम भी हैं. इस वीडियो को आप देख सकते है @YSRCParty के X अकाउंट पर.
పేద విద్యార్థినులతో కారుని కడిగించిన కూటమి ప్రభుత్వం
— YSR Congress Party (@YSRCParty) February 1, 2025
తూర్పుగోదావరి జిల్లా రంగంపేట మండలంలోని సర్కారు బడిలో తన కారును విద్యార్థినులతో శుభ్రం చేయించిన టీచర్
7 నెలలుగా పూర్తిగా గాడి తప్పిన ప్రభుత్వ పాఠశాలలు.. విద్యార్థులతో టాయిలెట్లు కడిగించడం లాంటివి చేయిస్తున్న ఉపాధ్యాయులు… pic.twitter.com/jdvZ9jATFV
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव में उम्मीदवारों ने किया अनोखे तरीके से प्रचार, Video हुआ वायरल
यह भी पढ़े: Viral Video: आदमी ने हाथों से अजगर की पूंछ पकड़ कर पानी से बाहर निकाला, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










