VIDEO: अब मुरेठा में नहीं दिखेंगे सम्राट चौधरी, अयोध्या राम मंदिर में तोड़ेंगे अपना सियासी संकल्प

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब अपने सर से मुरेठा उतारने वाले हैं. अयोध्या जाकर वो मुंडन कराएंगे. देखिए क्या कुछ बोले..
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब अपने सर पर बंधा मुरेठा उतारने जा रहे हैं. कभी सियासी संकल्प लेकर उन्होंने अपने सर पर मुरेठा बांधा था लेकिन सूबे में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो उन्होंने अब अपना संकल्प तोड़ने का फैसला लिया. सम्राट चौधरी ने खुद बताया कि वो फैसला उन्होंने क्यों लिया था और अब अयोध्या जाकर वो अपना मुरेठा श्रीराम के चरणों में अर्पित कर देंगे. सम्राट चौधरी मुंडन कराने के बाद यह काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए