‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड में, राहुल गांधी गरजे पीएम मोदी पर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार सुबह झारखंड के खूंटी जिले से फिर शुरू हुई. इससे पहले उन्होंने राजधानी रांची में पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. देखें वीडियो
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी झारखंड में है. इस दौरान रांची की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता ने जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि एचईसी काम न करे. वे इसका निजीकरण करने का मन बना चुके हैं. मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है. सभी को धीरे-धीरे अदाणी को सौंपाने का काम किया जा रहा है. राजधानी रांची के शहीद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं. मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े दिखते हैं. आपको बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे थे. रामगढ़ से चुट्टूपालू व इरबा होते हुए उन्होंने राजधानी में इंट्री ली.
Also Read: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- हमारी सरकार बनी, तो आरक्षण में सबका हक देंगे, सरना कोड दिलायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










