1:43 मिनट का Viral Video: बंदरों को बच्चों की तरह रोटी खिलाती दिखी महिला, वीडियो कर देगा भावुक

बंदरों को रोटी खिलाती महिला, फोटो एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. इस समय भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला दो बंदरों को बच्चों की तरह रोटी खिलाती नजर आ रही है. वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को देखा जा सकता है, बड़े प्रेम से दो बंदरों को अपने बच्चों की तरह रोटी खिला रही है. वीडियो किसी गांव का लग रहा है. महिला चारदीवारी के पास एक चूल्हे पर रोटी सेंक रही है, जबकि टूटी बाउंड्री के ऊपर दो बंदर बैठे दिख रहे हैं. महिला दोनों से बात भी कर रही है और बीच-बीच में रोटी तोड़-तोड़कर खिला भी रही है.
गर्म रोटी को फूंक मारकर बंदरों को खिलाती महिला के वीडियो ने किया भावुक
बंदरों को रोटी खिलाती महिला के वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. दरअसल महिला बंदरों को छोटे बच्चे की तरह गर्म रोटी को फूंक मारकर खिलाती दिख रही है. बंदर भी छोटे बच्चे की तरह बैठे दिख रहे हैं. आम तौर पर बंदर अपनी हरकतों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वीडियो में वे आराम से बैठकर रोटी बनने का इंतजार करते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा वीडियो
बंदरों को रोटी खिलाती महिला के वीडियो को एक्स पर @singhsahana नाम की यूजर ने शेयर किया है. जो पेशे से लेखिका हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, यह भारतीय सभ्यता है. वह सिर्फ बंदरों को गर्म रोटियां नहीं दे रही है; वह उन्हें ठंडा करने के लिए उन पर हवा फूंक रही है ताकि बंदरों की जीभ न जले. भगवद गीता, मनुस्मृति और अन्य संस्कृत ग्रंथों में बताए गए भूत यज्ञ को इसी तरह किया जाता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है. कुछ ही घंटों में 244.5 हजार लोगों ने वीडियो को देख लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










