कुख्यात विकास दूबे की मां बोलीं...'आत्मसमर्पण करे तो भी उसे गोली मार दो'
Updated at : 04 Jul 2020 2:39 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को कानपुर में अपराधी विकास दूबे को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. इस हमले में एक डीएसपी समेत यूपी पुलिस के 8 जवान शहीद हो गये. गोलियां विकास दूबे और उसके साथियों ने चलाई थी. हमले में एके 47 जैसे अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हथियार का इस्तेमाल किया गया था. घटना के बाद से ही कुख्यात विकास दूबे फरार है. यूपी एसटीएफ लगातार उसकी तलाश में जुटी है. इधर दूसरी ओर विकास दूबे की मां सरला देवी का बयान सामने आया है. कानपुर में ही, अपने सबसे छोटे बेटे के साथ रह रही सरला देवी ने कहा कि उनके बेटे ने बहुत गलत काम किया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सरला देवी ने कहा कि अच्छा होगा यदि विकास भागने की बजाय आत्मसमर्पण कर दे. धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी. हालांकि, घटना को लेकर काफी गुस्से में दिख रहीं सरला देवी ने कहा कि यदि उनका बेटा सरेंडर करता है, तो भी उसका एनकाउंटर कर देना चाहिये.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें