लाहौर जाने वाली ट्रेन में मूक-बधिर महिला से पाक सैनिक ने किया बलात्कार

लाहौर : लाहौर जाने वाली एक ट्रेन में एक पाकिस्तानी सैनिक ने 30 साल की एक मूक बधिर महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. संदिग्ध व्यक्ति पंजाब रेजीमेंट में एक सिपाही है. वह बलूचिस्तान के चमन में तैनात है. उसे रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला के एक करीबी रिश्तेदार की शिकायत […]
लाहौर : लाहौर जाने वाली एक ट्रेन में एक पाकिस्तानी सैनिक ने 30 साल की एक मूक बधिर महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. संदिग्ध व्यक्ति पंजाब रेजीमेंट में एक सिपाही है. वह बलूचिस्तान के चमन में तैनात है. उसे रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
महिला के एक करीबी रिश्तेदार की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है. ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक प्राथमिकी के अनुसार तीन बच्चों की मां अपनी बहन और जीजा के साथ अकबर बुगती एक्सप्रेस से शनिवार रात क्वेटा से लाहौर जा रही थी.
जब वह शौचालय में गयी तब एक व्यक्ति वहां आ धमका और उसने उससे बलात्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




