ePaper

बगदाद में विस्फोट कर आईएसआईएस ने ली 10 लोगों की जान, 22 से अधिक लोग घायल

Updated at : 30 May 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
बगदाद में विस्फोट कर आईएसआईएस ने ली 10 लोगों की जान, 22 से अधिक लोग घायल

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के मध्य हिस्से में सक्रिय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने एक कार में बम विस्फोट कर 10 लोगों की जान ले ली है. बताया जा रहा है कि आईसक्रीम की एक दुकान के बाहर हुए कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 22 से अधिक […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के मध्य हिस्से में सक्रिय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने एक कार में बम विस्फोट कर 10 लोगों की जान ले ली है. बताया जा रहा है कि आईसक्रीम की एक दुकान के बाहर हुए कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 22 से अधिक लोग घायल हो गये.

इस खबर को भी पढ़ें : बगदाद में आत्मघाती विस्फोट, 11 लोगों की मौत

उधर, इस हमले की इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इराकी अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग में खड़ी एक कार में विस्फोट किया गया है. अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी वीडियो पर विस्फोट के बाद सड़कों पर मची अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है. कई घायल भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं. यह हमला रमजान के पाक महीने में किया गया, जब मुस्लिम रोजा रखते हैं. इस दौरान पहले भी इराक में अक्सर कई हिंसक गतिविधियां होती रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola