ePaper

बांग्लादेश में हिंदू छात्रों को परोसा बीफ, कैंटीन पट्टेदार बरखास्त

Updated at : 20 Apr 2017 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदू छात्रों को परोसा बीफ, कैंटीन पट्टेदार बरखास्त

ढाका : बांग्लादेश के प्रतिष्ठित ढाका विश्वविद्यालय में पट्टे पर लेकर कैंटीन चलानेवाले व्यक्ति को हिंदू छात्रों को बीफ परोसने और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले मे बरखास्त कर दिया गया है. मीडिया में आयी खबर के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है. समिति […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश के प्रतिष्ठित ढाका विश्वविद्यालय में पट्टे पर लेकर कैंटीन चलानेवाले व्यक्ति को हिंदू छात्रों को बीफ परोसने और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले मे बरखास्त कर दिया गया है.

मीडिया में आयी खबर के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है. समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है. चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी जाकिर हुसैन, जो ललित कला संकाय की कैंटीन का पट्टेदार था, उसे ‘पाहेला बैशाख’ पर ‘अव्यवस्था पैदा’ करने पर रविवार को बरखास्त कर दिया गया. पाहेला बैशाख पर हजारों छात्र बांग्ला नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए कैंपस में एकत्रित होते हैं.

संकाय के छात्रों ने कहा कि इस तथ्य पर विचार करते हुए कि बीफ हिंदुओं के लिए ‘वर्जित’ है, उनकी कैंटीन में कभी बीफ की मंजूरी नहीं दी गयी. बीडीन्यूज24 ने कार्यकारी प्रोक्टर अमजद अली के हवाले से कहा गया है कि, ‘‘वह प्रशासन की अनुमति के बिना कैंटीन चला रहा था.”

छात्रों ने रात भर ‘मंगल शोभायात्रा’ की तैयारियां करने के बाद सुबह के नाश्ते के लिए तेहरी का आॅर्डर दिया. जाकिर ने बीफ के साथ तेहरी बनाने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि बांग्लादेश छात्र लीग नेता ‘सोहाग’ और पाहेला बैशाख समारोह समिति के उसके साथियों ने ‘जानबूझ कर’ बीफ तेहरी का आॅर्डर दिया और अपने हिंदू ‘सह-छात्रों’ को खिलाया. जाकिर ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसने पैसा देने की उनकी मांग नहीं मानी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola