ePaper

उत्तर कोरियाई नेता बहुत ‘खराब तरीके से'' कर रहे हैं काम : डोनाल्‍ड ट्रंप

Updated at : 20 Mar 2017 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता बहुत ‘खराब तरीके से'' कर रहे हैं काम : डोनाल्‍ड ट्रंप

वाशिंगटन : प्योंगयांग के उच्च गति के नये रॉकेट इंजन के जमीनी परीक्षण के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ‘बहुत खराब तरीके से काम कर रहे हैं.’ अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ उत्तर कोरिया के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्योंगयांग के उच्च गति के नये रॉकेट इंजन के जमीनी परीक्षण के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ‘बहुत खराब तरीके से काम कर रहे हैं.’ अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बैठक के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘वह बहुत गलत तरीके से काम कर रहे हैं.’

ट्रंप कल रात व्हाइट हाउस लौटे. संवाददाताओं से संक्षिप्त वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि साप्ताहांत के दौरान उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ उत्तर कोरिया को लेकर बैठक की. व्हाइट हाउस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ने ट्रंप ने उत्तर कोरिया और चीन को लेकर बैठक की.’ इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सैनिकों से भी मुलाकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola