काबुल में आतंकी हमलों में 16 लोगों की मौत
Updated at : 01 Mar 2017 10:10 PM (IST)
विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज तालिबान द्वारा किए गए दोहरे आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई.काबुल में दोपहर के समय कुछ देर के भीतर दोनों हमले हुए. पहले एक आत्मघाती हमलावर ने पश्चिमी काबुल में एक थाने को निशाना बनाया. विस्फोट के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज तालिबान द्वारा किए गए दोहरे आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई.काबुल में दोपहर के समय कुछ देर के भीतर दोनों हमले हुए. पहले एक आत्मघाती हमलावर ने पश्चिमी काबुल में एक थाने को निशाना बनाया. विस्फोट के बाद पुलिस और कई हमलवरों के बीच गोलीबारी हुई.दूसरा हमला पूर्वी काबुल में हुआ जहां हमलावर ने खुफिया सेवा के कार्यालयों के बाहर विस्फोट किया.
जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मुजरो ने बताया कि थाने पर हमले में 15 लोग मारे गए औार 43 घायल हो गए तथा पूर्वी काबुल में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया. तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है. तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमलावरों को ‘शहीद’ करार दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




