NSG की सदस्यता और अजहर को लेकर बेरुखी के बावजूद चीन और भारत ने आपसी रिश्तों पर दृढ प्रतिबद्धता जताई

बीजिंग : विदेश सचिव एस. जयशंकर ने आज चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से बातचीत की जिसमें एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की कोशिशों और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध पर चीन की बेरुखी के बावजूद दोनों ने सकारात्मक रिश्ते विकसित करने के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता जताई. श्रीलंका से यहां […]
बीजिंग : विदेश सचिव एस. जयशंकर ने आज चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से बातचीत की जिसमें एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की कोशिशों और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध पर चीन की बेरुखी के बावजूद दोनों ने सकारात्मक रिश्ते विकसित करने के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता जताई.
श्रीलंका से यहां पहुंचे जयशंकर ने चीन के स्टेट काउंसिलर यांग से मुलाकात की. यांग भारत और चीन के बीच के सीमा विवाद निबटाने के तंत्र के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि हैं. चीन सरकार में सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के स्टेट काउंसिलर को देश के नेतृत्व के तहत सीधे काम करने वाले शीर्ष राजनयिक की हैसियत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




